कोरोना कहर: आज रिकॉर्ड मामले आए, दिल्ली में 1 दिन में रिकॉर्ड मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना कहर: आज रिकॉर्ड मामले आए, दिल्ली में 1 दिन में रिकॉर्ड मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,498 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,97,540 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 81.99 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.90 फीसदी है। मृत्यु दर 1.11 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 29 अप्रैल को 19,20,107 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 28,49,89,689 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 15,22,45,179 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

दिल्ली में 1 दिन में सबसे अधिक मौतों का रिकॉर्ड

दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना से 395 व्यक्तियों की मौत हुई है। कोरोना के कारण होने वाली मौतों का यह एक नया रिकॉर्ड है। दिल्ली में इससे पहले 1 दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना रोगियों की मौत नहीं हुई है।

साथ ही आज 24235 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे के दौरान 73,851 कोरोना टेस्ट किए गए थे इनमें से 32.82 फीसदी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 25,615 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।

महाराष्ट्र और गुजरात का हाल

महाराष्ट्र में कल कोरोना संक्रमण के 66,159 नए मामले सामने आए और 771 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं गुजरात में संक्रमण के 14,327 नए मामले सामने आए और 180 और मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

114158

962250

7928

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

165

5643

67

अरुणाचल प्रदेश

1112

17085

59

असम

24451

224194

1281

बिहार

100822

351162

2480

चंडीगढ़

6652

34806

465

छत्तीसगढ़

117910

587484

8312

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

2081

5249

4

दिल्ली

97977

1008537

15772

गोवा

20898

65984

1146

गुजरात 

137794

408368

7010

हरियाणा

93175

376852

4118

हिमाचल प्रदेश 

17835

77634

1460

जम्मू एंड कश्मीर 

26144

144154

2253

झारखंड

55877

169033

2540

कर्नाटक

349515

1110025

15306

केरल

284424

1244301

5259

लद्दाख

1597

12129

140

लक्षद्वीप

1276

1382

4

मध्य प्रदेश 

92077

453331

5519

महाराष्ट्र 

672302

3799266

67985

मणिपुर

1225

29690

400

मेघालय

1531

14917

169

मिजोरम

1123

4882

14

नागालैंड

1073

12577

100

ओडिशा

53084

380400

2029

पुडुचेरी

8989

47645

793

पंजाब

54954

301047

8909

राजस्थान

169519

407243

4084

सिक्किम

1247

6354

146

तमिलनाडु

112556

1021575

13933

तेलांगना

77727

355618

2261

त्रिपुरा

1161

33612

396

उत्तराखंड

48319

124046

2502

उत्तर प्रदेश 

309237

896477

12238

वेस्ट बंगाल

110241

689466

11248

भारत में कुल मामले

3170228

15384418

208330


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।